सेक्टर 18 घर में चोरी मामले में नाबालिग मेड सहित दो आरोपी गिरफ्तार. 92 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2025, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सेक्टर-18 घर में 3लाख 70हजार रूपए चोरी मामले में आरोपी नाबालिग मेड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सोमवार को आरोपी नाबालिग मेड को संरक्षण में लेकर पूछताछ की तो उसने घर से नगदी चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी नाबालिग मेड ने बताया उसने चोरी की नगदी में से 50 हजार रूपए जानकार संतोष निवासी निजामपुर भी दिए थे। आरोपी नाबालिग मेड के कब्जे से चोरी की गई राशि में से बचे 80 हजार रूपए बरामद सोमवार को उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से नारी निकेतन भेज दिया गया।पुलिस टीम ने सोमवार शाम को आरोपी संतोष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी संतोष ने नाबालिग मेड से चोरी की राशि में से 50 हजार रूपए लेने बारे स्वीकारा। आरोपी ने ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी संतोष के कब्जे से बचे 12 हजार रूपए बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।
यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 में जयदीप पुत्र कृष्ण चंद निवासी सेक्टर 18 ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी पत्नी प्राईवेट डॉक्टर है। घर पर माता-पिता और डेढ़ साल का बेटा रहते है। देखभाल के लिए एक मेड को लगा रखा है। उन्होंने एक प्लाट का ब्याना दिया हुआ है। जिसकी रजिस्ट्री दो महीने बाद है। जिसके लिए उन्होंने 10 लाख रूपए करीब डेढ़ महीना पहले अलमारी की दराज में रखे थे। 26 अप्रैल को पैसों की जरूरत होने पर पत्नी अलमारी से पैसे निकालने लगी तो उसे शक हुआ की पैसों की गड्डी पतली-पतली है। चैक करने पर 500-500 की 17 गड्डियों में नोट कम मिले। किसी से 20 तो किसी से 30 हजार रूपए कम थे। कुल 3 लाख 70 हजार रूपए कम मिले। घर पर बाहर के किसी भी व्यक्ति का आना जाना नहीं है। उसे नौकरानी पर ही पैसे चोरी करने का शक है। जयदीप की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments