चोरी का मोबाइल खरीदने वाला युवक काबू, चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद।
BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2022, चोरी का मोबाइल खरीदने वाला युवक काबू, चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद। आरोपी की पहचान अंकित निवासी न्यू रमेश नगर तहसील केंप पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस दे लघु परिसर के पास से अंकित पुत्र हरबीर निवासी न्यू रमेश नगर तहसील केंप पानीपत को चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पुछताछ में आरोपी अंकित से खुलाशा हुआ की उसने उक्त चोरीशुदा मोबाइल फोन अपने दोस्त राकेश निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत से 4000 रूपए में लिया था। राकेश ने उक्त मोबाइल इंस्टाकार्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी बरसत रोड पानीपत में नोकरी के दौरान कंपनी के स्टोर से चोरी किया था।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में नितिन निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर यूपी हाल गांधी कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। नितिन ने थाना शहर पुलिस को दिसंबर 2021 में दी शिकायत में बताया था की वह इंस्टाकार्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी पानीपत ने बतौर हब इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। कंपनी के स्टोर में रखे सामान का मिलान करने पर एप्पल, रेडमी व ओप्पो के कुल 9 मोबाइल फोन व काफी एसेसरीज कम पाई गई। जिसकी वह स्टोर में तलाश करता रहा जो अभी तक नही मिली। उक्त सामान नामपता ना मालूम व्यक्ति ने चोरी किया है। नितिन की शिकायत पर चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी अंकित के कब्जे से उक्त चोरीशुदा सामान में एक मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। फरार आरोपी राकेश को भी जल्द ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments