चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सहित चोरीशुदा सामान रखने वाले दो आरोपी काबू ।
चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व 1500 रूपए बरामद।
BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सहित चोरीशुदा सामान रखने वाले दो आरोपी काबू । चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व 1500 रूपए बरामद। आरोपियों की पहचान विक्की व रजत निवासी बतरा कॉलोनी व सोनू निवासी सनोली रोड पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक सुवक सनौली रोड पर मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। युवक के पास उक्त मोबाइल फोन चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपित ने अपनी पहचान सोनू पुत्र सेवाराम निवासी सनोली रोड पानीपत के रूप में बताई। फोन बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी सोनू से खुलाशा हुआ की उसने उक्त चोरी का मोबाइल फोन रजत पुत्र विजय निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत ने बेचने के लिए दिया था। रजत ने उक्त मोबाइल फोन कालोनी निवासी दोस्त विक्की पुत्र सुभाष से लिया था। वही विक्की ने उक्त मोबाइल फोन 30 दिसंबर की रात गांव सिवाह में सक्षम भवन के पास एक मकान से चोरी किया था।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी सोनू की निशानदेही पर देर साय आरोपी विक्की व रजत को बतरा कॉलोनी से काबू किया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन व 1500 रूपए बरामद कर तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में गुडिया पत्नी राजेंद्र निवासी सिसई सालपुर गोंडा यूपी हाल किरायेदार नजदीक सक्षम भवन सिवाह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गुडिया ने थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 30 दिसंबर की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। सुबह उठकर देखने पर दो मोबाइल फोन व 25 हजार रूपए नही मिले। अज्ञात व्यक्ति रात के समय कमरे से मोबाइल फोन व उक्त नगदी चोरी करके ले गए। महिला गुडिया की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर-29 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments