Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपी काबू. चोरी की ई रिक्शा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अगस्त 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नवाकोट गुरूद्वारा के नजदीक दो युवकों चोरी की एक ई रिक्शा सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सागर व आकाश निवासी कासिमपुर बागपत यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थी प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक ई रिक्शा लेकर नवाकोट गुरूद्वारा के नजदीक नाला के पास घूम रहे है। ई रिक्शा चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सागर पुत्र जुगनु व आकाश पुत्र रमेश निवासी कासिमपुर बागपत यूपी के रूप में बताई। ई रिक्शा के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर ई रिक्शा 8 अगस्त को देर शाम इंडो फार्म के नजदीक शराब ठेका के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में संदीप पुत्र पन्ना लाल निवासी कृष्णपुरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया की उन्होंने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ई-रिक्शा को बेचने के लिये वीरवार की ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरातस जेल भेज दिया।

Comments