ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. दो वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT:28 जून 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा और क्वाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए मंगलवार देर शाम सेक्टर 29 में कृष्णा गार्डन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से दो वारदातों को खुलासा हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों कब्जे से चोरीशुदा ट्रांसफार्मर की 14 किलो 400 ग्राम तांबे की क्वाइल बरामद कर पुलिस टीम ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 29 में कृष्णा गार्डन के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर दोनों युवको को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रिजवान पुत्र रफीक व फरमान पुत्र याकूब निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 30 मई की रात भादड़ गांव के खेतों में लगे एक ट्रांसफार्मर से ताबा व क्वाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में उप मंडल अधिकारी उत्तर हरियाणा विधुत प्रसारण निगम हरियाणा इसराना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अकित ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्रांसफार्मर की 14 किलो 400 ग्राम ताबे की क्वाइल आरोपी रिजवान के घर के बरामद कर पुलिस टीम ने चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने मई में गांव कालखां के खेतों में लगे एक ट्रांसफार्मर से ताबा व क्वाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रिजवान का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ बैटरी चोरी के दो मामले दर्ज है। आरोपी करीब 2 महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments