ट्रकों से एसीएम चोरी करने के और दो आरोपियों को यूपी की बुलंदशहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ।
BOL PANIPAT : 21 जून 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम मलिक पेट्रोल पंप के पीछे स्थित ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रकों से एसीएम चोरी करने के और दो आरोपियों को शुक्रवार को यूपी की बुलंदशहर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी दिल्ली के कबीरपुर निवासी यासीन के साथ मिलकर ट्रकों से एसीएम चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों की पहचान दिल्ली के कबीर नगर गोकुलपुर निवासी नसीर व बैंक कॉलोनी बुद्ध विहार निवासी सरताज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी यूपी की बुलंदशहर जेल में एनडीपीएस के मामलें में बंद थे।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि बीती 13 जून को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर 25 से दिल्ली के कबीरपुर निवासी आरोपी यासीन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने दो साथी आरोपी दिल्ली के कबीर नगर गोकुलपुर निवासी नसीर व बैंक कॉलोनी बुद्ध विहार निवासी सरताज के साथ मिलकर 31 मई रात मलिक पेट्रोल पंप के पीछे ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर खड़े 6 ट्रको से एसीएम चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मतलौडा निवासी संदीप पुत्र ओमप्रकाश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी यासीन को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जिसमें उसने चोरी किए एसीएम फरार दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर अज्ञात युवक को बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने चोरी किए एसीएम बेचकर हासिल की नगदी को तीन हिस्सों में बाट लिया था। आरोपी यासीन ने अपने हिस्से में आए 3500 रूपए में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी यासीन के कब्जे से बचे 1500 रूपए बरामद कर बीते बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था और फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
पुलिस टीम को गत दिनों सूचना मिली की दोनों आरोपी एनडीपीएस के मामले में यूपी की बुलंदपुरशहर जेल में बंद है। शुक्रवार को पुलिस दोनों आरोपियों का जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

Comments