Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अलग-अलग स्थान से काबू. चोरी की तीन बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मई 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अलग-अलग स्थान से काबू, चोरी की तीन बाइक बरामद. सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने सोमवार साय बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम पुत्र शिवकुमार निवासी विधानंद कालोनी व आशु पुत्र कालू निवासी अहमदगढ़ शामली यूपी के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सोमवार साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सैक्टर-25 में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की हनुमान चौक के पास स्पलेंडर बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबु कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान राम पुत्र शिवकुमार निवारी विधानंद कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब एक सप्ताह पहले सैक्टर 24 एनएचबीसी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राजकुमार निवासी सैक्टर 24 एनएचबीसी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

आरोपी से गहनता से पुछताछ करने पर एक अन्य बाइक नशे की हालत में कुछ दिन पहले चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ने होने पर उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
आरोपी नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया इसी प्रकार सीआईए-थ्री की एक दूसरी टीम ने सोमवार शाम सनौली रोड पर काला आम्ब मोड़ पर चोरी की बाइक सहित आरोपी आशु पुत्र कालू निवासी अहमदगढ़ शामली यूपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पुछताछ में आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी आशु के खिलाफ सोनीपत में चैन स्नेचिंग की वारदात के दो मुकदमें दर्ज है।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार दानों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल तीन बाइक बरामद कर आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments