Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की तीन ब्लाइंड वारदात का पर्दाफ़ाश : सीरियल किलर गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जूलाई 2022, हत्या की तीन ब्लाइंड वारदात का पर्दाफ़ाश : सीरियल किलर गिरफ्तार। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर दो हत्या करने के बाद साथी की भी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान आशु पुत्र प्रताप निवासी नारा के रूप में हुई।

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाही करते सीआईए-टू पुलिस की टीम ने हत्या की तीन ब्लाइंड वारदातों का पर्दाफ़ाश करते हुए सीरियल किलर को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने शनिवार को लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया 13 जून को थाना मतलौडा में सुनील पुत्र प्रेम सिंह निवासी नारा ने शिकायत देकर बताया था की उसका छोटा भाई सोनू (26) थर्मल के पास सिमेंट फैक्टरी के ठेकेदार रणधीर के पास मेंटीनेंस का काम करता था। सोनू 11 जून को सुबह 8:30 बजे घर से ड्यूटी के लिए गया था। देर साय करीब 8:50 बजे ड्यूटी के काम खत्म करके घर के लिए चला था जो घर नही पहुंचा। उन्होंने अपने तौर पर तलाश की तो मतलौडा में महिन्द्रा ऐजेंसी के पास सोनू का शव नग्न अवस्था में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। शिकायत में सुनील ने बताया था की उसके छोटे भाई सोनू की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर शव ऐजेंसी के पास डाल दिया। सुनील की शिकायत पर थाना मतलौडा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से छानबीन करते हुए आरेापियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

एएसपी विजय सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान व धरपकड़ की जिम्मेवारी सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह व उनकी टीम को सौपी थी। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से छानबीन करते हुए 27 जून को शक के आधार पर गांव निवासी आशु पुत्र प्रताप को असंध रोड पर दिल्ली पेरलल नहर के पास से गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी राकेश के साथ मिलकर सोनू की मतलोडा में शराब ठेके के पास परने से गला दबाकर हत्या करने बारे स्वीकारा।

गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी आशु को 28 जून को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की ब्लाइंड दो और वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

आरोपी से पूछताछ में खुलासा :

आरोपी आशु गांव निवासी साथी राकेश पुत्र जयभगवान के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर 11 जून की देर सायँ पानीपत से गांव जा रहे थे। दोनो ने शराब पी हुई थी। रास्ते में थर्मल के पास पहुंचने पर गांव निवासी सोनू पुत्र प्रेम सिंह ने दोनो से लिफ्ट ली। मतलौडा शराब ठेके के पास पहुंचने पर तीनों पास में ही खोखे के पास बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान मोनू पुत्र बलवान निवासी भालसी भी वहा पर आ गया और तीनों के साथ शराब पीने के बाद वहा से चला गया। बाद में शराब पीने को लेकर आरोपी आशु व राकेश की सोनू के साथ कहासूनी होने पर दोनों ने सोनू की पिटाई करने के साथ ही परने से सोनू का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खोखे के पीछे डालकर दोबारा से शराब पीने लगे। कुछ देर बाद मोनू दोबारा से वहा आ गया और शराब पीने की बात कहते हुए सोनू के बारे में दोनो से पूछने लगा। दोनों को शक हो गया की सोनू की हत्या बारे मोनू को पता चल गया है। दोनो शराब पिलाने के बहाने मोनू को बाइक पर बैठाकर पानीपत अंसध नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर की पटरी पर लेकर आए और मोनू की परने से गला दबाकर हत्या कर मोनू के शव को नहर में डाल दिया। इसके बाद आरोपी आशु साथी राकेश के साथ बाइक से हरिद्वार के लिए पानीपत के चले। आरोपी आशु ने रास्ते में राकेश को शराब पिलाई और शामली से मुज्जफरनगर रोड पर खेतों में ट्यूबवैल के पास परने से सोनू का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को डर था की राकेश कही वारदातों का खुलासा ना कर दे।

एएसपी विजय सिंह ने बताया थाना समालखा पुलिस को समालखा के नजदीक मोनू का शव 13 जून को नहर में मिला था। शव का पोस्टमार्टम करवा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाही करते हुए शव की पहचान ना होने पर 16 जून को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वही परिजनों ने 21 जून को मोनू की गुमशुदगी बारे थाने मतलौडा में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया था।

राकेश का शव उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिला की तितावी थाना पुलिस को 12 जून को थाना क्षेत्र के एक ट्यूबवैल के पास पड़ा मिला था। राकेश के कपड़ों से बरामद दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हुई थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा था। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया था। यूपी पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही थी।

एएसपी विजय सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी आशु से चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान मृतक सोनू का मोबाइल फोन बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments