गोदाम से धागा के 27 बोरे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 27 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव उग्राखेड़ी में गोदाम से धागा के बोरे चोरी करने वाले दो आरोपियों को काला आंब मोड़ सनौली रोड से गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक सनौली रोड पर काला आंब मोड़ के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अंकित पुत्र छोटे लाल निवासी क्यार जोनपुर यूपी हाल आजाद नगर व सोनू पुत्र सुनील निवासी सिजौली बेगुसराय बिहार के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 21 फरवरी की रात गांव उग्राखेड़ी में धागा के गोदाम से 27 बोरे धागा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मोहित पुत्र रामनिवास निवासी सेक्टर 12 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना चांदनी बाग पुलिस को मोहित ने शिकायत देकर बताया था कि उसका उग्राखेड़ी में धागा का गोदाम है। 22 फरवरी को गोदाम पर जाकर चेक किया धागा के 27 बोरे नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय गोदाम में घूसकर धागा के उक्त बोरे चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरीशुदा धागा के बारे बेचने के लिए हरिद्वार में अपने दोस्त के किराये के कमरे पर छुपाकर दोनों आरोपी वापिस पानीपत आ गए थे। पुलिस ने चोरी शुदा धागा के बोरे बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments