Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अलग अलग स्थान से अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपी गिरफ्तार. 17 बीयर व 38 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जुलाई 2023,पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने बुधवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 बीयर व 38 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की बत्तरा कॉलोनी में एक युवक दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी हरीश पुत्र बालकिशन निवासी बत्तरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बौतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की।
इसी प्रकार थाना सदर पुलिस की टीम ने गांव सिठाना में पावर हाउस के सामने दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी मनोज पुत्र चांदराम निवीसी सिठाना को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 2 बौतल, 5 अध्धे, 4 पव्वे अंग्रेजी शराब, 14 अध्धे, 18 पव्वे अवैध देसी शराब व 17 बौतल बीयर बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments