Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत रेलवे स्टेशन पर डि रेल हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे

By LALIT SHARMA , in Accident , at May 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे ट्रैक नंबर दो और तीन के आउटर से गुजर रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से नीचे उतर गए। दो डिब्बे एक साथ डि रेल  होने की वजह मालगाड़ी के आगे व पीछे के कई डिब्बे भी पलटने की कगार पर हो गए, मगर वे पटरी पर ही एक तरफ झुक  गए। मालगाड़ी के डिब्बों के अचानक डि रेल  होने की सूचना पाकर रेलवे के आला अधिकारी, इंजीनियर व अन्य स्टाफ के लोग  मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने मालगाड़ी के डिरेल हुए डिब्बों को पटरी पर दोबारा वापिस लाने के प्रयास शुरू कर दिए।

इस घंटना की जानकारी देते हुए जेई शिवकुमार ने बताया कि यह मालगाड़ी पानीपत की बिहोली रिफाइनरी से गुजरात और गुजरात से पानीपत केमिकल लाती व ले जाती है। साढ़े पांच बजे के बाद मालगाड़ी के डिब्बे  तेज आवाज करते हुए डिरेल हुए । आवाज को रेलवेकर्मियों ने सुना और तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी । स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी  को रूकवाया। हादसा कैसा हुआ, किन कारणों से हुआ, यह जांच का विषय है। एक बड़ा हादसा टल गया है। रूट पर आने जाने वाली अन्य सभी गाड़ियों को फिलहाल रेलवे ट्रैक नंबर 1 से गुजारा जा रहा है. 

Comments