Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर योगा प्रतियोगिता कल से शुरू

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 सितंबर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 8 व 9 सितंबर को शिवाजी खेल स्टेडियम में योगा को बढ़ावा देने के लिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लडक़े और लड़कियों की दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 8 सितंबर को 9 से 14,14 से 18, 18 से 28 आयु वर्ग के लडक़े   व 9 सितंबर को लड़कियों के मुकाबलों होंगे। योगा प्रतियोगिता के प्रतिभागी को भाग लेने के लिए अपना मूल आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।
उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय अंतर योगा प्रतियोगिता में परंपरागत योगसन, आर्टिस्टीक योगासन सिंगल, आर्टिस्टीक योगासन पेयर, रिदमिक योगासन पेयर के मुकाबले होंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को रोहतक में आयोजित होने वाली राज्य योगा प्रतियांगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Comments