दुकान के बाहर अवैध शराब बेचते अलग-अलग स्थानो से 2 अलग-अलग आरोपियो को किया काबू. बरामद की अवैध शराब 44 बोतल.
BOL PANIPAT : 08-07-2023,थाना प्रभारी पुराना औधोगिक इन्सपैक्टर नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07-07-2023 को पुलिस की टीम गस्त के दौरान थाना के एरिया मे थी गुप्त सुचना मिली कि सोनू पुत्र देवी कृष्ण निवासी H. N.904/9 जनक गार्डन बत्तरा कालोनी पानीपत अवैध रूप से शराब बैच रहा है जो सुचना पर यकीन करते हुए पुलिस की टीम ने बताई गई जगह पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर दुकान के बहार शराब बैच रहा था पुलिस टीम ने काबु करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू पुत्र देवी कृष्ण निवासी H. N.904/9 जनक गार्डन बत्तरा कालोनी पानीपत बतलाया जिसके पास कट्टा प्लास्टिक मे से 16 अध्धे, 28 पव्वे, 8 बोतल कुल 23 बोतल अवैध शराब बरामद हुई जो सोनू उपरोक्त से शराब बारे लाईसैन्स या परमिट पेश करने बारे कहा तो सोनू उपरोक्त कोई भी लाईसैन्स या परमिट पेश नही कर सका आरोपी सोनु के खिलाफ मु.न.-0406 दिनाकँ 07.07.2023 धारा 61-4-2020 EXCISE ACT HARYANA AMENDMENT BILL 2020 थाना पुराना औधोगिक पानीपत दर्ज रजिस्टर करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
वही थाना प्रभारी सैक्टर 29 इन्सपैक्टर राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07-07-2023 को पुलिस की टीम गस्त के दौरान थाना के एरिया मे थी गुप्त सुचना मिली कि राजेश S/O बच्चन लाल गोहाना रोड पानीपत रविदास धर्मशाला के बाहर खडा होकर अवैध शराब बेच रहा है अगर फौरी रैड की जाये तो अवैध शराब सहित काबु में आ सकता है। जिस सुचना पर यकीन करके पुलिस की टीम रविदास धर्मशाला के पास पहुंची। जहां रविदास धर्मशाला की दुकान के बाहर मुखबर खास ने एक नौजवान लडके की तरफ ईशारा करके बतलाया कि वह राजेश है जिसको पुलिस की टीम ने एक सफेद रंग कट्टे सहित काबु करके नामपता पुछा तो उसने अपना नामपता राजेश S/O बच्चन लाल R/O जगजीवन राम कालौनी नजदीक पप्पू आटा चक्की पानीपत बतलाया। जिसके कट्टे की तलाशी नियम अनुसार अमल में लाई गई तो कट्टा के अन्दर 32 पव्वे व 13 बोतल अवैध ठेका देशी शराब मिली । बरामदा शराब बारे राजेश से लाईसैंस व परमिट मांगा तो पेश नही कर सका आरोपी के खिलाफ मुकदमा न. 368 दिनांक 07.07.23 धारा 61-4-20 Ex Act थाना सैक्टर 29 पानीपत दर्ज रजि.करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

Comments