Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की 1.20 किलोग्राम चरस सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 4, 2023 Tags: , , , , ,

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार।

BOL PANIPAT : 04 मई 2023, पानीपत, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दो नशा तस्करों को 1.20 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.50 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भारत भूषण पुत्र नौतनदास निवासी कलंदर चौक व गौतम पुत्र सतीश निवासी अमर भवन चौक के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में चरस को उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत व करनाल में तस्करी करने के लिए लेकर आए थे। नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश जहां से आरोपी गौतम को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी भारत भूषण को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी सहित अवैध धंधों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान सनौली अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर पीठू बैग लेकर यूपी की तरफ से आएगे। जिनके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत सनौली नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद यूपी की और से एक बाइक पर दो संदिग्ध किस्म के दो युवक आते हुए दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस टीम ने बाइक को रुकवाकर युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान भारत भूषण पुत्र नौतनदास निवासी कलंदर चौक व गौतम पुत्र सतीश निवासी अमर भवन चौक के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपियों के पीठू बैग से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 1.20 किलोग्राम पाया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments