2 किलो 518 ग्राम गांजा सहित बाइक सवार दो नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 10 फरवरी: सीआईए वन पुलिस टीम ने बबैल रोड गढ़ सरनाई चौक पर एक बाइक सवार दो नशा तस्करों को 2 किलो 518 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के मुण्डोगढी गांव निवासी रिहान व शाहरुख के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बबैल रोड पर चंदौली गांव के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दो युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर गढ सरनाई की और से बबैल गांव की तरफ आर रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने बबैल रोड गढ सरनाई चौक पर नाकाबंदी शुरू कर दी।
कुछ देर पश्चात गढ सरनाई की और से दो युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाया। पूछताछ करने पर बाइक चला रहे युवक ने अपनी पहचान रियान पुत्र नसीम व पीछे बैठ युवक ने अपनी पहचान शाहरुख पुत्र यामिन निवासी मुण्डोगढी करनाल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट इटीओ सतपाल की मौजूदगी में युवकों की तलाशी ली तो आरोपी शाहरुख ने हाथ में पकड़े प्लास्टिक थैले से खाकी रंग की टेप लगा एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलकर देखा तो उसमे गांजा नशीला पदार्थ मिला। बरामद गांजा का वजन करने पर 2 किलो 518 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा सुबह गांव निवासी एक युवक से कम कीमत पर खरीदा था। शाम के समय दोनों आरोपी गांजा को लेकर बेचने के लिए गढ सरनाई से होते हुए बबैल गांव की तरफ ग्राहक की फिराक में आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments