Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्लेटफार्म से उतर कर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही दो बुजुर्ग महिलाओं की  ट्रेन की चपेट में आने से हुए मौत 

By LALIT SHARMA , in Accident , at February 23, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT : कई बुजुर्ग लोग सीढियाँ चढ़ने में असमर्थ होते हैं।  उनके लिए रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाई गयी है।  परन्तु जानकारी के अभाव के चलते कुछ लोग लिफ्ट का प्रयोग नहीं कर पाते। ऐसे में वो सीढ़ी का प्रयोग करने के बजाए रेलवे लाइन क्रॉस करके रेलवे रेलवे स्टेशन से बाहर जाने का प्रयास करते हैं और कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा पानीपत रेलवे स्टेशन पर पेश आया। पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन से उतर कर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही दो बुजुर्ग महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी तीसरी बुजुर्ग बहन बच गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर GRP पहुंची। पुलिस ने शवों को मौके से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्फ़ाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

जानकारी देते हुए अनिल ने बताया कि वह पानीपत के गांव गढ़ी सिकंदरपुर का रहने वाला है। उसकी मां लक्ष्मी (75) थी। जोकि अपनी बहन परमेश्वरी देवी (78) व छोटी बहन कृष्णा(70) के साथ अपने मायका गोहाना गई थी। जहां एक शादी समारोह था। तीनों वहां 16 फरवरी को गई थी। जोकि शुक्रवार दोपहर को वापस लौट रही थी।तीनों वहां से ट्रेन से पानीपत पहुंची। यहां ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आई। जिसके बाद लक्ष्मी और परमेश्वरी देवी प्लेटफॉर्म से नीचे उतर कर रेलवे लाइन क्रॉस कर प्लेटफार्म नंबर एक पर आने लगी। जैसे ही वे नीचे उतरी, अचानक दूसरी ओर से ट्रेन आ रही थी। जिसकी चपेट में दोनों आ गई और उनकी मौत हो गई। अनिल ने बताया कि तीनों बहनों की एक ही परिवार में शादी हुई थी। इनका एक भाई था, जिसकी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। तीनों के पतियों का काफी पहले निधन हो चुका है।

Comments