बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. चोरीशुदा 3 बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 30 मार्च 2023, पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान शाहरूख पुत्र रफीक निवासी कैराना व मोनू पुत्र प्रेमसिंह निवासी कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक सीटी-100 बाइक पर बलजीत नगर नाका की ओर से संजय चौक की तरफ जाएगे। जिनके पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सनौली रोड पर शिव चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक बाइक पर संदिग्ध किस्म के दो बलजीत नगर नाका की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान शाहरूख पुत्र रफीक निवासी कैराना व मोनू पुत्र प्रेमसिंह निवासी कैराना शामली यूपी हाल किरायेदार मनमोहन नगर पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक दो दिन पहले बलजीत नगर में गली नंबर 11 में घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में पार्थ पुत्र वीरेंद्र निवासी किला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बीते दिनों नशे की हालत में जिला में अलग-अलग स्थान से दो अन्य बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा उक्त दोनों बाइक मनमोहन नगर में आरोपी मोनू के किराये के कमरे से बरामद कर बाइक मालिक की पहचान न होने पर उक्त दोनों बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी नशे की हालत में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर मनमोहन नगर में किराये के कमरे पर छुपाकर खड़ी कर देते थे। बुधवार को दोनों आरोपी चोरीशुदा सीटी-100 बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में सनौली रोड पर घूम रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 3 बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपियों को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments