Thursday, May 21, 2026
Newspaper and Magzine


जीटी रोड पर व्यक्ति से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 सितम्बर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जीटी रोड पर प्रेम इंस्टीट्यूट के नजदीक पैदल जा रहे व्यक्ति से मोबाइल व नगदी लूट करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार शाम को रिफाइनरी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी विकास उर्फ साजन, शिव कुमार उर्फ शिबू व रवि उर्फ नायक के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर रिफाइनरी रोड पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।
पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान विकास उर्फ साजन पुत्र संजय निवासी दयालपुर गेट, शिव उर्फ शिबू पुत्र प्यारेलाल निवासी रामदेव कालोनी व रवि उर्फ नायक निवासी मंगल कॉलोनी करनाल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर उक्त बाइक पर सवार होकर 18 अगस्त की देर रात जीटी रोड पर प्रेम इस्टीट्यूट के नजदीक पैदल जा रहे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 700 रूपए लूट करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। लूट की उक्त वारदात बारे थाना सदर में संजय पुत्र रामनाथ निवासी हिरमकरियार बदली सिवान बिहार हाल किरायेदार गांजबड़ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों ने मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने लूटी 700 रूपए की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी। और लूटे मोबाइल को बेचने के लिए तीनों आरोपी मंगलवार को रिफाइनरी रोड पर ग्राहक की फिराक में आए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments