Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. चोरी की 5 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at October 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान अलीशान निवासी पत्थरगढ़ व विशाल निवासी जलालपुर प्रथम पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ की दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी गत तीन महीनों से थाना चांदनी बाग, थाना बापौली, थाना औद्योगिक सैक्टर 29 व थाना माडल टाउन क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर छाजपुर गंदा नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बुधवार को दोनों आरोपी चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए यूपी में जा रहे थे। पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते दोनों आरोपियों को बापोली से सनौली रोड पर गांव निम्बरी के पास नाकाबंद कर चोरी की बाइक सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल पांच बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 6 अक्तूबर को मस्ताना चौक से विजय निवासी राजीव कालोनी पानीपत की बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर सितम्बर में स्टेंडर्ड शोरूम के सामने से धर्मवीर निवासी न्यू मुखिजा कॉलोनी पानीपत की बाइक चोरी की। थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर सितम्बर में बिन्झौल नहर पटड़ी से सुभाष निवासी सेठी चौक पानीपत की बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है।
  4. दोनों आरोपियों ने मिलकर अक्तूबर में बापौली में प्लाट से सोनू निवासी किवाना की बाइक चोरी की। थाना बापौली में मुकदमा दर्ज है।
  5. दोनों आरोपियों ने मिलकर जुलाई में सैक्टर 25 में घर के बाहर से राजकुमार निवासी सनौली की बाइक चोरी की । थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।

Comments