Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेतो से ट्यूबवैल की मोटर केबल व सोलर प्लेट चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार. 3 हजार रूपए व चोरी की एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जून 2022, पानीपत, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी थाना समालखा व थाना इसराना क्षेत्र में पीछले दो महीने से चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। गिरफ्तार दोनो आरोपियों से पूछताछ में चोरी की कुल 9 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र अशोक व इस्लाम पुत्र धर्मबीर निवासी शास्त्री कॉलोनी समालखा पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर थाना समालखा क्षेत्र में 5 थाना इसराना क्षेत्र में 3 चोरी की वारदातों के अतिरिक्त थाना तहसील केंप क्षेत्र के अंतर्गत से एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी खेतों से ट्यूबवैल की मोटर चोरी कर राह चलते अज्ञात युवक को 3/4 हजार रूपए में बेच देते थे। आरोपी चोरी की वारदातों में जिस बाइक का प्रयोग करते वह जनवरी में थाना तहसील कैंप क्षेत्र के अतर्गत भोला चौक के पास से चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से 3 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अनिल व इस्लाम को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलाशा हुआ, चोरी की वारदातों बारे संबंधित थाना में मुकदमें दर्ज है:

  1. आरोपियों ने 20 मई की रात थाना समालखा क्षेत्र के अतर्गत गांव डिकाडला में राकेश के खेत से ट्यूबवेल की तार व ग्रीफ चोरी किये।
  2. आरोपियों ने 26 मई की रात थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नारायणा में आंगनबाड़ी केंद्र से एक सोलर प्लेट चोरी की।
  3. आरोपियों ने 15 जून की रात थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मनाना में आजाद की परचुन की दुकान की दिवार तोड़कर ट्रेक्टर का गुल्ला चोरी किया।
  4. आरोपियों ने 1 मार्च की रात थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पूठर में जसमेर के खेत से ट्यूबवेल की मोटर व एलबो चोरी की।
  5. आरोपियों ने 4 मई को थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव काकौदा में जिले सिंह के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
  6. आरोपियों ने 16 जून को थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लाखु बुआना में प्रदीप के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
  7. आरोपियों ने 15 जून को थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कारद में प्रमोद के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
  8. आरोपियों ने 15 जून की रात थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत पूठर गांव में धर्मबीर के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
  9. आरोपियों ने जनवरी में थाना तहसील कैंप क्षेत्र के अतर्गत भोला चौक के पास सेलून के बाहर से गुरमीत निवासी हरिसिंह कॉलोनी पानीपत की स्पलेंडर बाइक चोरी की।

Comments