Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 नवम्बर 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने शनिवार देर साय चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ टाइगर निवासी देवेंद्र कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

आरोपी से पूछताछ में खुलाशा हुआ की उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान मित्तल मैगा माल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक एच एफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर जीटी रोड की तरफ से कृष्णा गार्डन की तरफ आएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत कृष्णा गार्डन के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर जीटी रोड की तरफ से आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान परमजीत उर्फ टाइगर पुत्र दुलारा निवासी महेंद्र कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 5 दिन पहले ग्रीन पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में इंसार बाजार निवासी राघव पुत्र सतीश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए शनिरवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे कृष्णा गार्डन के पास से गिरफतार कर लिया। 

Comments