झपटमारों से मोबाइल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. एक मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 17 जुलाई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से झपटा मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को मंगलवार देर शाम गंगाराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमन निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से झपटा मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने बीते दिनों झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी रहमान उर्फ सलीम व राहुल निवासी गीता कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से बाइक चोरी की एक वारदात सहित झपटमारी की आधा दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ था। आरोपियों ने सितम्बर 2023 में जीटी रोड पर राज ओवरसीज के सामने महिला से बैग झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। पर्स में मोबाइल फेान व 1 हजार रूपये थे। झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में नीतू पत्नी शिवचरण निवासी विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने बैग में मिले पैसे खर्च करने व मोबाइल फोन अमन पुत्र अजब सिंह निवासी गंगाराम कॉलोनी को 1 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने आरोपी अमन की धरपकड़ के प्रयास शरू कर दिए थे।

Comments