मोबाइल फोन स्नैचिंग के दो नाबालिग आरोपी काबू. तीन मोबाइल फोन व वारदात मे प्रयुक्त बाइक बरामद.
BOL PANIPAT:29 सितम्बर 2023 , सीआईए वन पुलिस टीम ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग आरोपियों को जाटल रोड देशवाल चौक पर काबू किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पकड़े गए दोनों नाबालिग आरोपियो ने डिटेन करने पर बताया दोनों शराब पीने के आदी है। शराब की लत पूरी करने के लिए पैसे नही थे तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक पर सवार होकर माडल टाउन क्षेत्र में तीन स्थानों पर मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के कब्जे से झपटे गए तीन मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जहा से उनकी बेल हो गई।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि वीरवार को सीआईए वन पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर जाटल गांव की और से देशवाल चौक की तरफ आएगे। युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए जाटल रोड देशवाल चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो दोनों ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई।
डिटेन करने पर नाबालिग आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर करीब 10 दिन पहले माडल टाउन में बाल विकाश स्कूल के पास गली में पैदल जा एक महिला से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में अंजली पत्नी संदीप निवासी दीवान नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इसके अतिरिक्त दोनों नाबालिग आरोपियों ने माडल टाउन में ही मोबाइल फोन झपटमारी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। नाबालिग आरोपियों के कब्जे से उक्त दोनों मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल के मालिक की पहचान न होने पर बरामद दोनों मोबाइल फोन को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments