Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा आई फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 जुलाई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने सिवाह स्थित नए बस स्टैंड के पास ढाबा से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को सज्जन चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरज्ञान निवासी सेक्टर 11 के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक सज्जन चौक के पास आई फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। फोन चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हरज्ञान पुत्र गुरमीत निवासी सेक्टर 11 के रूप में बताई। युवक से आई फोन बारे पूछताछ की तो बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त आई फोन 1 जुलाई की रात सिवाह स्थित नए बस स्टैंड के पास एक ढाबे से चोरी करने बारे स्वीकारा। मोबाइल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में बुरसभान पुत्र सोरण निवासी सिवाह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रविवार को चोरीशुदा मोबाइल को बेचने के लिए सज्जन चौक के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments