डंडे, रॉड व चाकू से जानलेवा हमला करने के और दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग किया एक चाकू व एक डंडा बरामद.
BOL PANIPAT :26 मई 2023 , थाना माडल टाउन पुलिस ने राधे विहार कॉलोनी में गत दिनों घर में घूसकर डंडे, रॉड व चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी सोनू उर्फ मोना पुत्र ओमबीर व जतिन पुत्र महेश निवासी घूपसिंह नगर को बीती देर साय सनौली रोड पर बबैल नाका से गिरफ्तार किया।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि मामले में इनके तीन साथी आरोपी सोनू निवासी घूपसिंह नगर, फैजल निवासी बिजनौर यूपी हाल किरायेदार घूप सिंह नगर व परवेश निवासी आजाद नगर शामली यूपी को गत दिनों थाना माडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने साथी सोनू उर्फ मोना व जतिन निवासी घूपसिंह नगर व एक अन्य साथी आरोपी से साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी सोनू, परवेश व फैजल के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू व एक डंडा बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद थाना माडल टाउन पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ मोना व जतिन की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस टीम ने बीती देर साय गुप्त सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को सनौली रोड पर बबैल नाका से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी सोनू उर्फ मोना व जतिन ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों सहित एक अन्य साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर महिपाल सिह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ मोना व जतिन के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू व एक डंडा बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना माडल टाउन में विशाल पुत्र शिशपाल निवासी नरवल कैथल ने शिकायत देकर बताया था कि 14 मई को वह विशाल, सुधीर, सचिन, अंकित व कमल आजाद नगर में अपने दोस्त मनोज व सावन से मिलने के लिए आए हुए थे। दोस्त मनोज व सावन से मिलकर सभी विकाश नगर के लिए निकले तो थोड़ी दूर चलते ही 10/12 लड़के हाथों में डंडा, लोहे की रॉड व चाकू लेकर आजाद नगर की और से आते हुए दिखाई दिए। लड़को को देखकर वह सभी वापिस दोस्त मनोज व सावन के कमरे की और चल पड़े। डंडा, रॉड व चाकू से लैस उक्त लड़कों ने पीछा करते हुए कमरे में घूसकर चाकू हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको व कमल को हाथ पर चाकू से चोट मारी, सावन से पेट व कमर में चाकू घूसा दिया। अन्य दोस्तों को रॉड व डंडो से चोट मारी। चोट मारकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। विशाल की शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments