गोदाम से लोहे का सामान चोरी करने वाले गिरोह की और दो महिला आरोपियों को चरखी दादरी से गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 24 फरवरी 2025, सीआईए टू पुलिस की टीम ने गोहाना रोड पर मंढाना गांव के पास स्थित गौदाम से लोहे का सामान चोरी करने वाले गिरोह की और दो महिला आरोपियों को चरखी दादरी से गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं की पहचान मीना उर्फ लंगड़ी व मीना निवासी जीन्द के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी संजय, कमल व धर्मबीर निवासी पधाना करनाल व महिला सीना निवासी गगनखेड़ी हांसी हिसार व फरार एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने चोरी किया सामान जीन्द निवासी एक कबाड़ी को बेचकर हासिल किये पैसे बाट लिए थे। दोनों आरोपी महिलाओं के हिस्से में 10-10 हजार रूपए आए थे।
दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने माननीय न्यायाय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ रिमांड के दौरान आरोपी मीना उर्फ लंगड़ी के कब्जे से 6 हजार व आरोपी मीना के कब्जे से 5500 रूपए बरामद किये। नगदी बरामद कर सोमवार को दोनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं ने गिरोह के अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर पानीपत में 4 व दादरी में एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके गिरोह के आरोपी संजय, कमल, धर्मबीर व महिला आरोपी सीना के कब्जे से 29 हजार 500 रूपए बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना माडल टाउन में नरेंद्र पुत्र जिले सिंह निवासी सेक्टर 18 ने शिकायत देकर बताया था कि गोहाना रोड पर मंढाना गांव के नजदकी स्थित पेट्रोल पंप के पास उसका गोदाम है। वह ठेकेदारी का काम करता है। गोदाम में साईट से बचा हुआ सामान सेटरिंग प्लेट, पैनल, एंगल, सीट पाइप, गाटर और एल्युमिनियम का सामान रखा रहता है। और साथ में लेबर के रूकने के लिए टेम्परेरी कमरे बनाए हुए है। 27 सितंबर की रात चोर मैन गेट का ताला तोड़कर लोहे की सेटरिंग प्लेट, 7 मोटर, स्क्रेप पलेट, चैनल पाइप चोरी कर ले गए। नरेंद्र की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments