वाहनों से चोरी हुई बैटरियां खरीदने वाला आारोपी गिरफ्तार. 10 हजार रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 1 सितम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने नेफ्ता क्रैकर रोड पर स्थित प्लांट में खड़े वाहनों से चोरी हुई बैटरी खरीदने वाले आरोपी को शनिवार देर शाम जीन्द के नरवाना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ अंग्रेज निवासी प्रेम नगर नरवाना जीन्द के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अमित निवासी पाढा करनाल को गत दिनों कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने प्लांट में खड़े वाहनों से चोरी की 18 बैटरियों में से 8 बैटरी आठ मरला स्थित इंवर्टर बैटरी की दुकान पर शाकिर निवासी सौंदापुर को 24 हजार रूपए में व 10 बैटरी सुरेंद्र उर्फ अग्रेज निवासी नरवाना जीन्द को 30 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने आरोपी अमित के कब्जे से बचे 3500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद गत दिनों आरोपी शाकिर को गिरफ्तार किया था। आरोपी शाकिर के कब्जे से बचे 20 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी सुरेंद्र उर्फ अंग्रेज की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ अंग्रेज निवासी प्रेम नगर नरवाना को शनिवार को नरवाना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी उक्त बैटरियों में से 10 बैटरी खरीदने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने खरीदी चोरी की बैटरियां आगे बेचकर हासिल की नगदी में ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ अंग्रेज के कब्जे से बचे 10 हजार रूपये बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments