खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 4 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT , 21 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने थाना सनौली क्षेत्र में खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार शाम को काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान यूपी के बागपात के बडल गांव निवासी आयान उर्फ सोनू व सहारनपुर के गगोह निवासी मोसिन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हाल में सनोली रोड पर रूपचंद कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्घ किस्म के दो युवक काला आंब मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान आयान उर्फ सोनू पुत्र अनीश निवासी बडल बागपत व मोसिन पुत्र शोकिन निवासी गंगोह सहारनपुर यूपी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने 14 मार्च की रात गढी बेसिक से धनसौली रोड पर खेतों में एक कोठड़े का कुंडा तोड़कर टयूबवेल का स्टार्टर, तार व अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में गढ़ी बेसिक गांव निवासी मुन्नवर पुत्र अब्बल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने चोरी की तार, स्टार्टर व अन्य उपकरण राह चलते एक अज्ञात कबाड़ी को 10 हजार रूपए में बेचकर आधे से ज्यादा पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 4 हजार रूपए बरामद कर पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी मोसिन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले की चोरी की वारदात का एक मामला दर्ज है। आरोपी करीब 5 महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments