अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 21 सितम्बर 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरज निवासी भैणी खुर्द करनाल हाल विकाश नगर पानीपत व अंकित निवासी कटवाल सोनीपत हाल विकाश नगर पानीपत के रूप में हुई है।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान विकाश नगर में सीआईएसएफ चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सूरज पुत्र कर्ण निवासी भैणी खुर्द करनाल हाल विकाश नगर पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी सूरज के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त अवैध देशी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए एक सप्ताह पहले अंकित पुत्र सत्यवान निवासी कटवाल सोनीपत हाल विकाश नगर पानीपत से 2500 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी सूरज की निशानदेही पर असला तस्कर आरोपी अंकित को विकाश नगर में गली नंबर 10 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने उक्त देसी पिस्तौल करीब 15 दिन पहले विकाश नगर में रेलवे लाइन के नजदीक रामू नाम के युवक से 2 हजार रूपये में खरीदा था। रामू का वह पता नही जानता। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments