Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT 20 सितम्बर 2022, सीआईए टू की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशु निवासी हथवाला समालखा पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के समालखा में जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि समालखा बस अड्डे के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आशु पुत्र रोहताश निवासी हथवाला समालखा पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक अक्तूबर 2021 में राक्सेहडा रोड पर गांव हथवाला के खेतों से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में नूरा निवासी हथवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना समालखा में नूरा पुत्र मजिद निवासी हथवाला ने शिकायत देकर बताया था कि वह 29 अक्तूबर को घर से बाइक पर सवार होकर राक्सेहडा रोड पर स्थित अपने खेत में गया था। बाइक को खड़ी कर वह फसल देखने चला गया। कुछ देर बाद वापिस आया तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी आशु के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments