Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करते पाए जाने पर दो युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 सितम्बर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने सिंहपुरा गांव में दो युवकों को हुड़दंग बाजी करते गिरफ्तार किया।

थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि थाना सदर पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सिंहपुरा गांव में थी। टीम को तभी सामने गली में भीड़ खड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखा तो दो युवक गाली गलौच कर गुथम गुत्था होकर झगड़ा कर रहे थे। इससे राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो अपनी पहचान आशीष टोपो पुत्र सूरज टोपो निवासी बरियातु रांची व बृजेश उराव पुत्र केले उराव निवासी कटरमाली रांची झारखंड हाल किरायेदार सिंहपुरा गांव के रूप में बताई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की धारा 194 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments