Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 2035 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2023, किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने खटीक बस्ती में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 2035 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास पुत्र मदनलाल निवासी खटीक बस्ती पानीपत के रूप में हुई।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम गश्त के दौरान होटल मिड टाउन के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि खटीक बस्ती में गली में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी को काबू किया। मौके पर आरोपी को कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 2035 रूपए बरामद किये। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विकास पुत्र मदनलाल निवासी खटीक ब बस्ती पानीपत के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments