Friday, September 25, 2026
Newspaper and Magzine


लूट व स्नेचिंग के आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 सितंबर: सीआईए टू पुलिस टीम ने स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी वरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्नेचिंग का मोबाइल फोन बरामद किया।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम ने लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों वीर भवन चुंगी निवासी ईशु और ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी वाशु को गत मंगलवार को भैंसवाल रोड गंदा नाला बाईपास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने 15 सितंबर की सुबह असंध रोड स्थित प्रभाकर अस्पताल के नजदीक एक युवक से मोबाइल फोन व 9 हजार रुपए छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। इस संबंध में रवि पुत्र छविराम निवासी ऊंचा हरदोई यूपी हाल किरायेदार इदगाह कॉलोनी की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में अभियोग दर्ज है।

प्रभारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर जिला में लूट, चोरी व स्नेचिंग की कुल 37 वारदातों का खुलासा हुआ था। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने रवि से छीना हुआ मोबाइल फोन बबैल नाका से आगे शिवपुरी चौक स्थित मोबाइल दुकान संचालक वरुण को 1700 रुपए में बेचने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने वीरवार शाम आरोपी वरुण को शिवपुरी चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वरुण ने दोनों आरोपियों से स्नेचिंग का एक मोबाइल फोन खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से उक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी ईशु व वाशु के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, स्नैच किए 5 मोबाइल फोन तथा 600 रुपए बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों आरोपियों तथा मोबाइल खरीदने वाले आरोपी वरुण को पूछताछ के बाद वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply