Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 2730 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2025, थाना किला पुलिस टीम ने जगदीश नगर कुटानी रोड मैन गली में सट्टा खाईवाली कर रहे दो युवकों को दाव पर लगी 2730 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रिंकू निवासी नांगल खेड़ी व राजू निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की जगदीश नगर कुटानी रोड मैन गली में दुकान के सामने दो युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौक पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही अंकित को सिविल पाश्चात में 10 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। सिपाही अंकित की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाइवाली कर रहे दोनों अरोपी युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 2730 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रिंकू पुत्र सुभाष निवासी नांगल खेड़ी व राजा पुत्र शहनवाज निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना किला में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments