Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2022, मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।आरोपियों की पहचान सुरेश निवासी रसलापुर व अशोक निवासी खोजकीपुर पानीपत के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की नौल्था में माजरा रोड पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन छिनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना इसराना पुलिस की टीम ने इसराना रेलवे फाटक के पास से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र रमेश निवासी रसलापुर व अशोक पुत्र ईश्वर निवासी खोजकीपुर पानीपत के रूप में हुई। छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

उन्होने बताया थाना इसराना पुलिस की टीम को रविवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संद्विगध किस्म के दो युवक इसराना परढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने बीते शुक्रवार की साय बाइक पर सवार होकर नौल्था में माजरा रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पुछताछ करने व छिना गया मोबाइल फोन बरामद करने के लिए गिरफ्तार दोनो आरोपियो को सोमवार को माननीय न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद की।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया मोबाईल फोन छीनने की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में गगनदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी दडोली रोपड़ पंजाब हाल किरायेदार नौल्था की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गगनदीप ने 4 फरवरी को थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह देर साय नौल्था अड्डे पर दुकान से खाने का सामान लेकर नौल्था माजरा रोड स्थित किराये के कमरे पर जा रहा था। रास्ते में उसके मोबाइल पर गांव से फोन आ गया तो वह फोन सुनते लगा । इस दौरान पिछे से एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल छीकर फरार हो गए। थाना इसराना पुलिस ने गगनदीप की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के पर्यास शुरू कर दिए गए थे।

Comments