Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, एक वारदात का खुलासा, 1500रूपए व वारदात में प्रयोग की रिक्शा बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 मार्च 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, एक वारदात का खुलाशा, 1500रूपए व वारदात में प्रयोग की रिक्शा बरामद।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बुधवार की देर साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जाटल रोड से काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने करीब एक सप्ताह पहले रात के समय थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आर.के पुरम में एक मकान के बाहर गली में रखे लोहे के गेट का एक हिस्सा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनी पुत्र रामफल निवासी कश्यप कालोनी व सुरज पुत्र श्यामलाल निवासी मुखिजा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

पुलिस पुछताछ में आरोपियो ने बताया चोरीशुदा लोहे के गेट को बेचकर दोनो ने कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बची 1500 रूपए की नगदी व वारदात में प्रयोग की रिक्शा बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में सन्नी पुत्र सुरेशपाल निवासी आर.के पुरम पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सन्नी ने 5 मार्च को थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने घर का लोहे का गेट बदलवाकर पुराना गेट घर के बाहर गली में रखवा दिया था। सुबह उठकर देखा तो गली में रखे गेट का एक हिस्सा नही मिला। अज्ञात चोर गेट के एक हिस्से को चोरी करके ले गए। सन्नी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments