Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


शराब पीकर हुड़दंग करते दो युवक गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 19 जनवरी : थाना मतलौडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुराना भंडारी गांव निवासी रवि व अंतराम के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मतलौडा थाना पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान भंडारी गांव में जोहड़ के नजदीक पहुंची तो शराब ठेके के सामने भंडारी अलुपुर रोड पर भीड़ दिखाई दी। पास जाकर देखा तो दो युवक गुथम गुथा होकर हंगामा कर रहे थे। जिससे राहगिरों को परेशानी हो रही थी। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान रवि पुत्र ईश्वर व अंतराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी भंडारी के रूप में बताई। दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी।

दोनों युवक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आमजन के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 194(2) व 72ब् एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments