Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 01 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस टीम ने बरसत रोड पर गौशाला के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कप्तान नगर हाल कलंदर चौक निवासी फारूख उर्फ काला के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बरसत रोड पर गौशाला के नजदीक संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान फारूख उर्फ काला पुत्र सगीर निवासी कप्तान नगर हाल कलंदर चौक के रूप में बताई। तलाशी लेने पर फारूख की पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा रौद बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। इसी शौक के चलते उसने करीब 4 महीने पहले उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद राजीव कॉलोनी निवासी अपने दोस्त रहिश से 15 हजार रूपए में खरीदा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया रहीश बीते शनिवार को यूपी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था।
पुलिस ने आरोपी फारूख के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी फारूख का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला व मारपीट के 5 अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब 8 महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments