Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते दो युवक काबू, दाव पर लगी 2190 रूपए की नगदी बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मार्च 2022, जूआ खेलते दो युवक काबू, दाव पर लगी 2190 रूपए की नगदी बरामद।थाना तहसील केंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी धंधे में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत शुक्रवार साय थाना तहसील केंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान तहसील केंप में भावना चौक पर मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि देशराज कॉलोनी की पहली गली में दो अज्ञात युवक सार्वजनिक स्थाना पर ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे जूआ खेल रहे दोनो युवको को काबू कर मौके पर आरापियो के कब्जे से जूआ खेलने में प्रयोग किये जा रहे एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2190 रूपए की नगदी बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियो की पहचान सौरव पुत्र हीरा लाल व राजू पुत्र बाबू राम निवासी वधावाराम कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपियो के खिलाफ थाना तहसील केंप में गैंबलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments