Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेचते दो युवक गिरफ्तार, 34 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 सितम्बर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना पुराना औद्योगिक व समालखा चौकी पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थान से अवैध रूप से शराब बेचते पाए जाने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 34 बोतल देसी अवैध शराब बरामद हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान दत्ता कॉलोनी में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की पूरेवाला कॉलोनी में गाब डेयरी के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम तुंरत गाबा कॉलोनी में पहुंची और युवक को अवैध शराब सहित काबू करने के लिए टीम इचार्ज ने टीम में सिविल पाश्चात में तैनात मुख्य सिपाही सुमित को 100 रूपए का नोट देकर युवक के पास भेजा। मुख्य सिपाही सुमित की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिश देकर आरोपी को अवैध शराब सहित काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पूरेवाल कॉलोनी निवासी विकास पुत्र पालेराम के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से 4 बोतल व 7 अध्धे अवैध देसी शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया इसी प्रकार थाना समालखा चौकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पंचवटी कॉलोनी में परचून की दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के पास से कुल 27 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। शातिर आरोपी ने देसी शराब को बेचने के लिए लोहारी जीरा की 160 एमएल की 28 बोतलों में भी भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समालखा पंचवटी कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र मदनलाल के रूप में बताई।
आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरातस जेल भेज दिया।

Comments