Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


लूट गिरोह के बदमाशों से लूट का सामान खरीदने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 दिसम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के बदमाशों से लूटा गया सामान खरीदने वाले तीसरे आरोपी को रविवार को यूपी के मेरठ के सरूरपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शोयब निवासी मेरठ यूपी के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी मुकम्मिल व बिलाल निवासी मेरठ यूपी के साथ मिलकर बदमाशों से लूट का सामान खरीदने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने रविवार को आरोपी सोयब को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना हथवाला निवासी आरोपी आमिर, भारत नगर निवासी आरोपी मन्नु व हथवाला निवासी आरोपी आदिल को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने पांच अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर पानीपत, दिल्ली में एक-एक व सोनीपत में तीन ट्रक लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। लूट की उक्त वारदातों बारें संबंधित थाना में अभियोग दर्ज है।
पानीपत में ट्रक लूट की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में चढ़ाऊ मोहल्ला निवासी ट्रक चालक रामतेज की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया तीनों आरोपियों से पूछताछ में पानीपत पुलिस लाइन के नजदीक से लूटे ट्रक का सामान दूसरे केंटर में लोढ़ कर सामान यूपी के मेरठ ले जाकर वहा मुकम्मिल नाम के युवक को 3 लाख 50 हजार रूपए में उधार में बेचने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी बरामद कर रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों की निशानदेही पर 9 नवम्बर को आरोपी मुकम्मिल को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार किया था। आरोपी मुकम्मिल ने पूछताछ में अपने साथी आरोपी बिलाल व सोयब निवासी मेरठ के साथ मिलकर पार्टरनशिप में लूट का उक्त सामान खरीदने बारे स्वीकारा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी मुकम्मिल की निशानदेही पर 17 नवम्बर को आरोपी बिलाल को सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी बिलाल ने पुलिस को बताया था उन्होंने आरोपियों से लूट का सामान खरीदने के बाद सामान मुकम्मिल के देहरादून वाले गोदाम में उतारने के लिए कहा था। वारदात में शामिल फरार तीन आरोपी केंटर को गौदाम पर ले जा रहे थे इसी दौरान मेरठ में सेल टैक्स विभाग की टीम ने कैंटर को पकड़ लिया। तीनों आरोपी कैंटर को छोडकर मौके से फरार हो गए थे। सामान सेल टैक्स विभाग मेरठ की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया पांचों आरोपियों को रिमांड अवधी पूरी होने के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने आरोपी सोयब व फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments