मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, झपटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 23 फरवरी 2022, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, झपटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवको को मंगलवार साय उग्राखेड़ी मोड़ से काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र धर्मेद्र निवासी उग्राखेड़ी व अरमान पुत्र नूरनबी निवासी छोटूराम चौक मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुई। दोनो आरोपी 19 फरवरी की साय इंडो फार्म के पास एक युवक से फोन छीनकर फरार हो गए थे। छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक गिरफ्तार दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा।
इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया मंगलवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनोली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की उग्राखेड़ी मोड़ पर एक स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने 19 फरवरी की साय इंडो फार्म के नजदीक एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में इरफान पुत्र धूपसिंह निवासी सनौली रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। इरफान ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह गाड़ी पर ड्राइवरी करता है। 19 फरवरी की साय करीब 6 बजे वह किसी काम से इंडो फार्म गया था। बाइक का तेल खत्म हो गया तो फोन करने के लिए जेब से फोन निकाला ही था तभी दो अज्ञात युवक आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

Comments