-विधानसभा आम चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण.
-विधानसभा आम चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
BOL PANIPAT : 14 सितम्बर 2024, आगामी विधानसभा आम चुनाव ड्यूटी के संबंध में पुलिस अधीक्षक लोंकेद्र सिंह के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स की अध्यक्षता में शनिवार को सेक्टर 11/12 स्थित एसडी विद्या मंदिर स्कूल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला पुलिस और अर्ध सैनिक बल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन से आए ट्रेनर महिला सब इंस्पेक्टर एसआई नरेश कुमारी व महिला सब इंस्पेक्टर अंजु द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव के पूर्व की तैयारियों, आदर्श आचार संहिता का महत्व एवं प्रभावशाली पोलिंग बूथ का निरीक्षण, क्रिटिकल व वल्नरेबल पोलिंग बूथ, थ्योरीकल तथा प्रैक्टिकल प्रक्रिया, वोटिंग, मतगणना इत्यादि के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि चुनाव की घोषणा होते ही आर्दश आचार सहिता लागू हो जाती है। इस दौरान पुलिस प्रत्येक कार्य चुनाव आयोग के अधीन करती है। चुनाव के समय एक पुलिस अधिकारी को और अधिक सर्तक होकर, निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कानून प्रक्रिया (लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पूरे संयम, विवेक व धैर्य से चुनाव डयूटी करें। जिस भी अधिकारी से साथ चुनाव ड्यूटी लगती है उनका व पेट्रोलिग पार्टी इंचार्ज का मोबाइल नंबर मतदान से पहले अवश्य शेयर कर लें। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी सभी के पास होना चाहिए। ताकी चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत सूचना देकर शीघ्र अतिशीघ्र सहायता ली जा सकें। और उस स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा की इस संबंध में पुलिस अधीक्षक की लाकेंद्र सिंह की और से पहले ही सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है।
पुलिस अधीक्षक लोंकेद्र सिंह ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस का कर्तव्य व नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक पुलिस कर्मचारी व अधिकारी को चुनाव के दौरान बड़ी ही सजगता तथा जवाबदेही से ड्यूटी करनी चाहिए और चुनाव आयोग एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों की पालना करनी चाहिए।

Comments