फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, छीना गया मोबाइल फोन बरामद।
BOL PANIPAT : 10 फरवरी 2022, फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, छीना गया मोबाइल फोन बरामद। आरोपियो की पहचान श्याम बाबू निवासी शक्ति विहार कॉलोनी व मिक्कू निवासी एकता विहार कॉलोनी पानीपत के रूप मे हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वीरवार को गश्त के दौरान सीआईए-वन पुलिस की एक टीम सनोली रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली मिली की उझा गेट के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे है। युवको के पास उक्त मोबाइल फोन चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो युवको ने अपनी पहचान श्याम बाबू पुत्र रामविलास निवासी शक्ति कॉलोनी व मिक्कू पुत्र धर्मबीर निवासी एकता विहार कॉलोनी उझा रोड पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर मोबाइल फोन बारे गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने गत सोमवार की साय फ्लौरा के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर उक्त मोबाइल फोन छीनने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया मारपीट कर फोन छीनने की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में हसनैन निवासी सलेमपुर सिवान बिहार हाल किरायेदार नजदीक फ्लौरा चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। हसनैन ने 7 फरवरी को थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह सैक्टर 29 पार्ट-टू में स्थित हैण्डलूम की फैक्टरी में नोकरी करता है। देर साय करीब 8 बजे वह फैक्टरी से काम कर पैदल कमरे पर जा रहा था। रास्ते में खाली प्लाट के पास पहुंचने पर अज्ञात दो लड़को ने उसको पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया छिना गया उक्त मोबाइल फोन गिरफ्तार दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments