आयुष्मान कार्ड के तहत सरकार ने रखा लोगों के स्वस्थ का ध्यान आर्य: सुनील परढाना
-एलइडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश
-लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखी पेंशन आधार कार्ड में राशन कार्ड की समस्याएं
-स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
BOL PANIPAT , 27 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव बुआना लाखू व बांध में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जन संवाद करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के जिला मंत्री आर्य सुनील परढ़ाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना लागू करके लोगों का स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा है। अब प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है। सरकार की जलजिवें मिशन योजना के तहत लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
सरकार का लक्ष्य हर घर को खुशहाल बनाना व प्रदेश को समर्थ बनाना है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने मोदी सरकार की गारंटी गाड़ी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश सुना व जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया। उन्होंने स्टालों का अवलोकन किया वह अधिकारियों को चेताया कि वो लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1.50 लाख वैलनेस सेटर बने गए हैं हर जिले में मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।मेडिकल में सस्ता उपचार उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 9600 जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई है इन पर रियायत दामों में लोगों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में हम 2047 तक मजबूत व सशक्त होंगे। हर नागरिको वो सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनकी नागरिकों को आवश्यकता है।
गांव बांध में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मालिक ने कहा कि हर वर्ग को खुशहाल बनाना सरकार का लक्ष्य है। मोदी सरकार की गारंटी गाड़ी के माध्यम से लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है
कार्यक्रम मे उन्होंने लोगों को विकसित भारत के संदर्भ में शपथ दिलाई व स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट भी वितरित की गई। इस मौके पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर मानिक व जिला सैनिक बोर्ड के राजकुमार सूबेदार ने सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों के सामने रखा। इस मौके पर एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह, बीडीओ विवेक, विस्तारक ऋषिपाल, मंडल अध्यक्ष जसबीर, महामंत्री आनंद मालिक, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, नीरज रंगा, डॉक्टर पूजा, सीडीपीओ पुष्पा, बाल पहलवान, सरपंच पूजा, नरेश बांध, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र आर्य, धर्मपाल जागरण, सतवीर पांचाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments