जिला पानीपत में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत कृषि यत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन 16 व 17 जनवरी को किया जाएगा: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 14 जनवरी। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया की सरकार द्वारा किसानो को फसल अवशेष प्रबंधन करने के लिये कृषि यंत्रो पर 50 फीसदी अनुदान राशि दी जाती हैं। फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2024-25 के तहत 70 फीसदी अनुदान के लिए कृषि यन्त्रों का भौतिक सत्यापन 30 जनवरी 2024 को हो गया था और जिनकी अनुदान राशि 1 लाख से ज्यादा हैं उन कृषि यंत्रो का 30 फीसदी अनुदान राशि के लिए स्कीम की दिशानिर्देशानुसार पुन: भौतिक सत्यापन किया जायेगा। बेंलिग मशीन और हैय रेक मशीन का भौतिक सत्यापन 16 जनवरी 2025 को व सुपर सीडर मशीन का भौतिक सत्यापन 17 जनवरी 2025 को किया जायेगा।
उपायुक्त डॉ. विरेन्द दहिया ने बताया कि किसानो द्वारा 4 अगस्त तक इन यंत्रो के लिये विभाग के पोर्टल पर अप्लाई किया गया था और किसानो द्वारा यंत्र खरीद करके 30 सितंबर तक पोर्टल पर बिल भी अपलोड कर दिये गये थे। कृषि यंत्रो का भौतिक सत्यापन उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया जाना है।
कृषि विभाग उपनिदेशक डा0 आतमा राम ने बताया कि किसानो द्वारा खरीदे गए उन यंत्रो का भौतिक सत्यापन 16 जनवरी 2025 को बेलर व हैय रेक और 17 जनवरी 2025 को सुपर सीडर नई अनाज मण्डी स्थित विभाग के कार्यालय प्रागंण में गठित टीम द्वारा किया जायगा ।

Comments