“एक पेड माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मण्डल, करनाल द्वारा अपने कार्यालय में लगाया पेड
BOL PANIPAT “एक पेड माँ के नाम 2.0”अभियान के तहत श्री एम. रवि किरण भा0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मण्डल, करनाल द्वारा अपने कार्यालय के प्रांगण में पेड लगाया गया। इस अवसर पर श्री एम. रवि.किरण, भा0पु0स0 ने बतलाया कि पेड जीवनदायी होते हैं और माँ की तरह वे अगली पीढी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते है। इस पहल के माध्यम से, न केवल अपनी माँ के सम्मान में एक स्थायी स्मृति बनती है, वरन् पर्यावरण संरक्षण की महत आवश्यकता को भी पूर्ण किया जाता है ।
इसके साथ-साथ श्री एम. रवि. किरण, भा0पु0स0 ने आमजन से अपील की है कि सभी व्यक्ति अपने माँ के नाम पर एक पेड अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी करे ताकि सभी पर्यावरण संरक्षण में अपनी योगदान दे सके ।

Comments