Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नशा मुक्त पानीपत अभियान के तहत फैक्ट्री में श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जून 2024, पानीपत जिला को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चलाए अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को जीटी रोड पर स्थित देवगिरी इंटरनेशनल फैक्ट्री में कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया। 

जागरूकता अभियान के कोऑर्डिनेटर एएसआई जगपाल ने इस दौरान श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देते हुए बताया की नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है।

उन्होंने कहा कि नशे की शुरूआत पहले मजे और मित्रों के साथ जश्न से होती है। धीरे-धीरे नशे के अंधकार जाल में फंसता चला जाता है, उससे कभी निकल नहीं पाता। वह अपने जीवन के सारे लक्ष्य से दूर होता चला जाता है और नशेड़ी जीवन की तरह अग्रसर हो जाता है। अपने परिवार से मानसिक और जज्बाती तौर से कोसों दूर चला जाता है। जो लोग नशे की लत में पड़ जाते है उन्हें लगता है कि नशा करके उसके सारे दुखों पर पूर्ण विराम लग जायेगा। लेकिन वास्तव में यह सोच गलत है। कुछ लोग अपने दुखों को भूलने की बात कहते हुए नशे का सहारा लेते है। जिससे शारीरिक व आर्थिक हानि होती है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करना व इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। 

पानीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि ड्रग्स के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है तो वह पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। सूचना प्राप्ती के बाद सूचना का सत्यापन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Comments