दीपावली के रंगों से माताओं की कलात्मक प्रतिभा ने मोहा सबका मन।
BOL PANIPAT : जी. डी. गोयनका स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कक्षा प्री नर्सरी से पांचवीं तक विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि अनुभवी शिक्षाविद, फ्रेस्को कला की विशेषज्ञ और सी. बी. एस. ई. , हरियाणा की परामर्शदाता डॉ ओमवती यादव रही। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य माताओं की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके उत्साह को प्रोत्साहित करना था।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की माताओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कल्पनाशक्ति, कलात्मक कौशल एवं रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए बहुत ही आकर्षक, मनमोहक एवं अनूठी रंगोलियाँ बनाई । प्रतियोगिता में सीमा, ऋतु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर कोमल और दीपिका रहीं। रश्मि और संदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और पूजा मालिक, ज्योति, आरजू और कविता ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आदित्य कुमार ने विजेता माताओं को सम्मानित किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमेन अतुल जैन ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी माँओं के उत्साह की प्रशंसा की। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Comments