Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया के नेतृत्व में पानीपत शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम: सीईओ डॉ. किरण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 27, 2026 Tags: , , , ,

-साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार ने दिए कड़े निर्देश

-शिकायतकर्ता को मिलनी चाहिए संतुष्टि

-हर शिकायत पर प्रशासन  करे गंभीरता से कार्य

BOL PANIPAT , 27 फरवरी। समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक 27 फरवरी को वर्चुअल रूप से आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार की प्रधान सचिव सुश्री अमनीत पी कुमार ने की। उन्होंने समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    प्रधान सचिव ने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों के समाधान में कठिनाइयाँ आ रही हैं, संबंधित अधिकारी मौके का दौरा कर प्रख्यात व्यक्तियों और संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित करें, ताकि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान पानीपत जिले में प्रवृत्ति संबंधी मामलों में हुई प्रगति पर विशेष रूप से सराहना की गई। उपस्थित अधिकारियों ने तालियां बजाकर इस उपलब्धि का स्वागत किया।

    जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण ने बताया कि हमें अपार खुशी है कि जिला पानीपत ने पूरे हरियाणा में शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन, अधिकारियों की प्रतिबद्धता और टीम भावना का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास को और मजबूत करना है। हम इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए आगे भी और बेहतर कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

    इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक सतीश वत्स, जिला राजस्व अधिकारी कलब लाकड़ा, उपमंडल अधिकारी पशुपालन विभाग डॉ. भगवान दास, डॉ. प्रज्ञा (राज्य बीमा योजना), जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments